सड़क निर्माण में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ मनोज कुमार 

Advertisements

सड़क निर्माण में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ मनोज कुमार 

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : पालगंज पंचायत के कोयवाटांड़ गांव में निर्माणाधीन सड़क को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने साफ कहा कि सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवरोध उत्पन्न करने वाले लोगों को पहले नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि पालगंज से कोयवाटांड़ तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें आधा काम पूरा हो चुका है। हालांकि गांव के कुछ लोग सड़क को अपने घर की ओर से बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।

बीडीओ ने कहा कि बहुत जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों से आपसी सहमति बनाकर विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top