



साधकों ने 108 पापों के नाश के लिए किया विशेष अनुष्ठान

डीजे न्यूज, धनबाद: मटकुरिया दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार को प्रातःकालीन अभिषेक एवं पूजन भक्तिभाव से किया गया। हुआ। इस अनुष्ठान में साधक विभिन्न शक्तियों व देवताओं की पूजा कर 108 प्रकार के पापों के नाश के लिए विशेष अनुष्ठान करते हैं।पूजनकर्ता सौ धर्म इंद्र सत्येंद्र कुमार जैन और मनोज कुमार जैन ने प्रातः से पूजन शुरू किया। इस दौरान 128 मंत्रों का उच्चारण किया गया। हर मंत्र के साथ जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीपक, धूप, फल आदि का मिश्रित अर्पण किया गया।
108 प्रकार के पाप नाश के लिए मंत्र जाप, जल विधि, धूप व श्रीफल समर्पण किया गया।
मौके पर विधानाचार्य पंकज जैन, चक्रेश जैन (दो प्रतिमाधारी), पुष्पा जैन, कटरा से विद्वान शोभा जैन, मिली जैन, बविता जैन, हरि प्रसाद जैन, अरविंद रस्मी जैन, मनोज जैन, मनीष कुमार जैन, अमित जैन, संजय सोनू जैन, नीरज ज्योति जैन, अरुण ललिता राहुल जैन, कपूर बबीता जैन, सरिता, कल्पना, सविता, ललिता, मिनी, शोभा, कला, सतेंद्र संगीत जैन, प्रदीप बुलबुल बहन मनोज बंट्ना, आमित प्रीति चक्रेश मयंक जैन, श्री हरी भाइयों सुषमा देवी आदित्य के झन, उत्सव राजा, हेमलता जैन, सत्यभामा आलोक सौरभ जैन, मंदिर ट्रस्टी संजय एस पी जैन उपस्थित थे।




