रिश्तेदार पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

रिश्तेदार पर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  नगर निगम वार्ड 40 की पार्षद काजल कुमारी ने अपने पड़ोसी रिश्तेदार के खिलाफ जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत देकर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले को लेकर पार्षद काजल कुमारी ने शुक्रवार की शाम को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि मेरे पिता अखिलेश कुमार, भाई पूर्व पार्षद सुजीत कुमार एवं मेरे दूर के रिश्तेदार कथित चाचा संजय कुमार के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। जबकि मैं उनकी बेटी के समान हूं तथा विवाहित हूं । मेरा उनके  संपत्ति विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद जबरन सम्पति विवाद में मेरा नाम को जोड़कर छवि धूमिल करने में लगे है।
उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यों के चलते हासिल की लोकप्रियता के कारण ही पार्षद चुनाव में जीत हासिल की है, जिसके चलते मेरे दूर के रिश्तेदार संजय को खटक रही हूं । जिसके कारण वे  विरोधियों से मिलकर उसकी छवि को धूमिल करने के लिए उसका नाम उसके पिता और भाई से जोड़कर उसके खिलाफ गलत पोस्टर लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top