रिम्स-2 एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होगा : डॉ इरफान अंसारी  

Advertisements

रिम्स-2 एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल होगा : डॉ इरफान अंसारी  

इसरी बाजार में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यूआरबी हॉस्पिटल का उद्घाटन, जयराम महतो भी हुए शामिल 

डीजे न्यूज, डुमरी(गिरिडीह): इसरी बाजार में यूआरबी हॉस्पिटल का उद्घाटन शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके सिविल सर्जन, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी, संचालक गुलाम हसन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में रिम्स -2 का निर्माण होने से पूरे राज्यवासियों को लाभ मिलेगा और बेहतर इलाज होगा। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल रिम्स 2 होगा। इसके लिए 12 हजार करोड़ का लोन लेकर काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार से एक भी रुपया नहीं लिया गया है। हम कर्ज लेकर काम कर रहे हैं।

मंत्री अंसारी ने कहा कि अबुआ हेल्थ कार्ड से राज्य के लोगों का इलाज किया जा रहा है। पहले इसकी सीमा 5 लाख थी, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की सोच काफी बड़ी है। वहीं डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के हॉस्पिटल खुलने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यूआरबी हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधा से लैस है और यहां आईसीयू की भी सुविधा उपलब्ध है। संचालक गुलाम हसन ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स -2 के निर्माण होने से भाजपा के पेट में खुजली हो रही है। उन्होंने कहा किभाजपा की दुकानदारी इरफान अंसारी से ही चल रही है। बाबूलाल मरांडी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्हें कोई चुटका दे देते हैं और उसे पढ़ देते हैं। हल्की बातें नहीं करें। बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया पर बेवजह मेरे नाम को उछाल कर आरोप लगाते रहते हैं। मंत्री ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। बहुत जल्द एआई टेक्नोलॉजी के जरिए एप जारी किया जाएगा जिससे लोगों को हर तरह की जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी। जिस हॉस्पिटल में जिस डॉक्टर से दिखाना है, सारी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही रोबोटिक सिस्टम भी लागू किया जाएगा। समाजसेवी बबलू ओझा, राजकुमार ओझा, झारखंड आंदोलनकारी बरकत अली आदि इस मौके पर मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top