रासायनिक खाद ना तो फसल के लिए और ना ही इंसानों के लिए सुरक्षित : ढुलू महतो 

Advertisements

रासायनिक खाद ना तो फसल के लिए और ना ही इंसानों के लिए सुरक्षित : ढुलू महतो

भाजपा ने आयोजित की प्राकृतिक खेती व रासायनिक खाद रहित खेती खेती पर संगोष्ठी, सांसद, विधायक राज सिन्हा समेत कई दिग्गज हुए शामिल 

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा धनबाद महानगर के तत्वावधान में शनिवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा की अध्यक्षता में मनईटांड़ स्तिथ साहू धर्मशाला मे प्राकृतिक खेती कार्यशाला रसायन रहित खेती की संगोष्ठी की गई। साथ ही साथ किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यशाला में किसानों को रासायनिक खाद रहित कृषि के उपाय प्राकृतिक करो का उपयोग प्राकृतिक करो के उपयोग से अधिक आय मुनाफा कमाने की विधि तथा प्राकृतिक रूप से इस्तेमाल कर कृषि उत्पादन बढ़ाने के तौर तरीकों को बताया गया। इस मौके पर सांसद ढूलू महतो ने कहा कि रासायनिक खाद किसी भी सूरत में ना तो फसल के लिए और ना उसका इस्तेमाल कर रहे आम जनों के लिए सुरक्षित है। हम लोगों को प्राकृतिक खेती प्राकृतिक उर्वरक का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाने वाले फसलों का उत्पादन किया जाना चाहिए। उन्होंने धनबाद के किसानों की मदद कभी भी करने की घोषणा की। कहा कि जहां उन्हें उनकी आवश्यकता महसूस हो वहां वह अन्नदाता भाइयों के साथ कम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। वहीं किसानों को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने फसलों की विस्तृत जानकारी साझा की और कम पानी में कम लागत से अधिक मुनाफा कैसे हो इसकी विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के महामंत्री अर्जुन सिंह ने किसान भाइयों से झारखंड जैसे राज्य में किसानों को होने वाली समस्याओं के विषय में एवं उसके निराकरण के तरीके को प्राकृतिक तरीके से उत्पादन कैसे पढ़े इन सब विषयों को अन्नदाता बंधु से साझा किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि आज के वर्तमान परिपेक्ष में अन्नदाता भाइयों के हाथ में ही भारत के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यदि रासायनिक करो का तीव्र गति से उपज को बढ़ाने वाले केमिकल का उपयोग होता रहेगा तो उसको उपयोग करने वाले आम जनमानस भारत की नई पीढ़ी को इसका भयंकर नुकसान सहाना पड़ेगा। अन्नदाता बंधुओ से उन्होंने आग्रह किया की प्राकृतिक करो का ही इस्तेमाल करें। प्राकृतिक खेती के कार्यशाला मे स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने किया। विषय प्रवेश नरेंद्र मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 साल कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा ने किया। कार्यशाला का संचालन रिंकू सिंह पटेल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मनईटाड़ मंडल के अध्यक्ष इंद्र भूषण कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र हांसदा, महेश पासवान, जिला मंत्री मौसम सिंह, कंचन चौरसिया, बच्चा गिरी, मोर्चा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल, संतोष रवानी, सुप्रभात कुमार, संजय कुशवाहा, योगेंद्र यादव, रीना साव, दिवेश सिंह, दीपक गुप्ता, अजीत शर्मा, अजय प्रसाद, दीपक झा, सतीश रजक, सपन कश्यप, जीत सोनी, राजू श्रीवास्तव, अन्नदाता ललमनी देवी, सावित्री देवी हीरा देवी, विकास सोनकर, राजू महतो, विशाल एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top