बलियापुर की खबरें:-
दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन जख्मी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर बाजार चौक पर शनिवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए । दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों ही बाइक के भुक्तभोगी घायल युवकों ने अपनी अपनी बाइक लेकर भाग गए । घायल युवकों ने बलियापुर में अपने-अपने स्तर से इलाज करवाया। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो घटनास्थल पर न तो दुर्घटनाग्रस्त बाइक और न हीं कोई घायल व्यक्ति मिले। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइकों में एक बाइक पर दो व्यक्ति एवं एक अन्य पर सिर्फ बाइक चालक सवार था।
———————————————-
दोलाबड़ पंचायत के कृषक मित्र बने दिनेश
बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया सुनीता मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में कृषक मित्र के रूप में दिनेश गोप का चयन किया गया। पंचायत के कृषक मित्र रविलाल सोरेन के निधन के बाद पद रिक्त हो गया था। इस पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार थे। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, पंचायत सचिव विनिता कुमारी, दिलीप कुमार गोप समेत काफी लोग मौजूद थे।
——————————————–
मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना
बलियापुर: प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। बीपीआरओ मो आलम एवं रवि चौरसिया ने रथ को हरी झंडी दिखाई। बताया कि जागरूकता रथ क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गांवों जाकर एसआईआर की महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे। मौके पर कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।
——————————————–
जैव उर्वरकों के प्रयोग की दी जानकारी
बलियापुर: बलियापुर स्थित केवीके में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन एवं निधि का हस्तांतरण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मौके पर खेती बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण,जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। धनबाद के जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डा नवीन कुमार, डॉ नंदना कुमारी, संजय कुमार, देव प्रकाश शुक्ला समेत अनेक किसान मौजूद थे।