रंगोली प्रतियोगिता में अशोका हाउस विजयी

रंगोली प्रतियोगिता में अशोका हाउस विजयी

बलियापुर: प्रधानखंटा स्थित लायंस क्लब एसएसबीबी स्कूल ऑफ़ लर्निंग में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुपों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अशोका हाउस ग्रुप की छात्राओं को प्रथम, टैगोर हाउस एवं शिवाजी हाउस को द्वितीय तथा आजाद हाउस एवं भगत सिंह हाउस ग्रुप की छात्राओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिभागी छात्राओं को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य एसके राय, दिनेश सिंह, राकेश रोशन कुमार, कालीचरण महतो, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, सौरभ सिंह, विकास पाल, राजू भंडारी, सौरभ भंडारी, शरद चंद्र मंडल, चंपा कुमारी, मंजू कुमारी, गीता कुमारी, सलमा खातून आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top