हरि मंदिर के छत ढलाई में ग्रामीणों ने किया श्रमदान
बलियापुर: प्रधानखंटा पंचायत स्थित मलिकडीह में हरि मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को छत ढलाई किया गया। ढलाई में श्रमदान करने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। मौके पर झामुमो नेता जग्गू महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।