रंगोली में दिपाली ग्रुप व दीपोत्सव में अभिजीत ने मारी बाजी
बलियापुर: मदर टेरेसा हाई स्कूल रांगामाटी में गुरुवार को रंगोली एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में 27 ग्रुप में शामिल बच्चियों ने भाग लिया। वहीं बालकों के लिए आयोजित दीपोत्सव में करीब डेढ़ सौ छात्रों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में दिपाली ग्रुप प्रथम, लक्ष्मी बाई ग्रुप द्वितीय एवं राधे कृष्णा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दीपोत्सव में अभिजीत कुमार प्रथम, पवन कुमार द्वितीय एवं सूरजीत गांगुली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपोत्सव में शामिल सभी छात्रों ने प्रत्येक दीये पर एक शहीद के नाम तथा उनके दिए भाषणों को अंकित किया गया था। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को दिवाली की शुभकामनाएं दी।