राज्यकर्मियों के मुद्​दों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगा झारोटेफ  

राज्यकर्मियों के मुद्​दों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगा झारोटेफ

सत्तारूढ़ दलों के नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक होगा प्रदर्शन, चुनावी घोषणा पत्रों की दिलाई जाएगी याद

एमएसीपी, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल, शिशु शिक्षण भत्ता एवं सभी राज्यकर्मी को परिवहन भत्ता का मामला गरमाया

डीजे न्यूज, रांची : आईटीआई हेहल, रांची में रविवार को झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इम्पलाइज फेडरेशन) की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन प्रांतीय महासचिव उज्जवल तिवारी ने किया। बैठक में संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल, शिशु शिक्षण भत्ता एवं सभी राज्यकर्मी को परिवहन भत्ता सहित ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु आंदोलन की रणनीति एवं इस हेतु जिम्मेदारियों के आवंटन पर विचार-विमर्श

पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल एवं चाइल्ड केयर लीव का लाभ लेने में आ रही समस्याओं की समीक्षा एवं समाधान की रणनीति पर विचार विमर्श

प्रांतीय कमेटी, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ एवं सेवानिवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ के पुनर्गठन एवं विस्तार पर चर्चा

बैठक में चर्चा के उपरांत लिए गए निर्णय

राज्य कर्मियों के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत सत्तारूढ़ दल के प्रखंड अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री के आवास तक पदयात्रा निकालते हुए उन्हें उनका चुनावी घोषणा पत्र याद दिलाया जाएगा। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों का लगातार हो रहे आर्थिक एवं मानसिक शोषण के विरुद्ध शिक्षक दिवस के दिन भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुरानी पेंशन कैशलेस मेडिकल एवं चाइल्ड केयर लीव का लाभ लेने के क्रम में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के सचिव, मुख्य सचिव एवं मंत्रियों से मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राहुल मुर्मू, प्रांतीय अध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा भी संगठन के कई पदाधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया।

बैठक में धनबाद जिला से प्रांतीय उप महासचिव ब्रजेश भट्ट, सचेतक मो इकबाल, प्रवक्ता अर्पिता चटर्जी, समन्वयक शिवेश झा, कोषाध्यक्ष संजय गिरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संध्या रानी, सोनू सिंह, दीपक कुमार समेत प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव रविंद्र चौधरी, प्रांतीय संयोजकआनंद किशोर साहू, प्रांतीय मुख्य समन्वयक अरविंद कुमार, प्रांतीय मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मुर्मू एवं अमित महतो, महिला प्रकोष्ठ के सचिव समां परवीन, उपाध्यक्ष लाल बिहारी यादव, संयुक्त महासचिव लोकेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी कुजूर एवं उपेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रवक्ता अर्पिता चटर्जी, कार्यालय सचिव संतोष चौधरी, प्रांतीय कमेटी के सभी प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं उपमासचिव, संगठन सचिव, समन्वयक, सचेतक, महिला प्रकोष्ठ की सभी प्रांतीय उपाध्यक्षा, राज्य के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top