राजनीतिक विद्वेष में हुई सूर्या हांसदा की हत्या : ज्ञान रंजन

Advertisements

राजनीतिक विद्वेष में हुई सूर्या हांसदा की हत्या : ज्ञान रंजन

टुंडी में जुलूस निकाल भाजपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : प्रदेश भाजपा कार्य समित सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा है कि सूर्या हांसदा को राजनीतिक विद्वेष में मार डाला गया। बंगाल की तरह यह राजनीतिक विद्वेष में हत्या है। इस फर्जी मुठभेड़ की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ज्ञान रंजन सिन्हा ने यह बातें गुरुवार को टुंडी प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। सूर्या हांसदा मुठभेड़ की सीबीआई जांच व रिम्स 2 के नाम पर आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

टुंडी में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि सूर्या हांसदा एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। राजनीति में वह तेजी से बढ़ रहे थे। इससे झामुमो के लोगों को परेशानी हो रही थी। रिम्स दो के नाम पर आदिवासियों की जमीन नगड़ी में छीनी जा रही है। इसे भाजपा होने नहीं देगी। टुंडी प्रखंड व अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे विक्रम पांडेय ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर झामुमो सत्ता में बैठा है और आज निर्दोष आदिवासी की हत्या की जा रही है, उनकी जमीन छीनी जा रही है।

अध्यक्षता तिलक मंडल ने की। इस मौके पर विजय मंडल, राजेश सिंह, गोविंद टुडू, संदीप मंडल, चंद्रमोहन राय, फेनी यादव, नागेश्वर पंडित, ललन राय, देव कुमार पांडेय, बिकास चंद्रा, उत्पल मंडल, गणेश राय, दिवाकर शरणवार, विमल, डॉ विनोद पांडेय, कैलाश बनर्जी आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व टुंडी डाक बंगला से सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल भाजपाई नारेबाजी करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार को जाम कर सभा की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top