राजगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के आह्वान पर शुक्रवार को राजगंज मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत लाल बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर से हुई, जो राजगंज चौक और राजगंज बाजार होते हुए हटिया दुर्गा मंदिर तक पहुंची।
तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह साफ दिखाई दिया।