बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने स्कूल का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव सुरेश रजक एवं धनबाद के एडीपीओ आशीष कुमार ने शुक्रवार को पीएम श्री उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा का निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।  इको क्लब, साफ सफाई, औषधीय उद्यान, आईसीटी प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय आदि का अवलोकन किया। मौके पर प्रधान शिक्षक कृष्ण कुमार, मोहम्मद कलीम, मंटू मोहन, भवानी माथुर, उपेंद्र महतो, दिलीप कुमार रजक, उपेंद्र गुप्ता, राजेन कुमार मंडल, विनीता कुमारी, रजनी ठाकुर, अनिता कुमारी, संजीव महतो, सपना कुमारी आदि थे।
——————————————–

बाउंड्री वॉल निर्माण मामले में थाना में शिकायत

बलियापुर: आमटाल मौजा स्थित सुख वर्षा सिटी की जमीन में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर कर्मियों एवं रैयतों के बीच तनातनी का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में सुख वर्षा सिटी के कर्मी लक्खी प्रसाद सिंन्हा ने बलियापुर थाना में आवेदन देकर उनके निर्माणाधीन सोसाइटी में घुसकर आमटाल गांव के मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य कई लोगों पर मारपीट, गाली गलौज एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वही दूसरी ओर आमटाल निवासी मिथुन चक्रवर्ती ने भी बलियापुर थाना में उनकी पैतृक जमीन को सुख वर्षा सिटी के लोगों द्वारा दबंगता पूर्वक बेदखल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
———————————————

नाई समाज की बैठक में शिक्षा पर जोर

बलियापुर: बलियापुर प्रखंड नाई समाज की बैठक शुक्रवार को प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। अध्यक्षता सुशील कुमार प्रमाणिक ने की। केंद्रीय अध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने तथा केश कला बोर्ड की स्थापना करने की मांग सरकार से की। बैठक में बाजार के सैलूनों में चूल-दाढ़ी बनाने के लिए मूल्य में वृद्धि का निर्णय भी लिया गया। बैठक में चंद्रमा ठाकुर, मुंशी ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रवि शर्मा, माखन प्रमाणिक , नीतीश भंडारी,  संतोष प्रमाणिक, सुनील ठाकुर थे।
—————————————–
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर

बलियापुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हेतु बलिया पुरा के विभिन्न कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य जोरों पर किया गया। बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को साफ सफाई का कार्य करते देखे गए । वही बलियापुर थाना परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी एवं
गैर सरकारी कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक जगहों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए लोगों को तैयारी करते देखे गए।
——————————————-
मृत वैन चालक के परिजनों से मिलीं उप प्रमुख
बलियापुर: बाघमारा गाव निवासी स्कूल वैन चालक राजेंद्र महतो की गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो जाने की घटना के बाद शुक्रवार को उप प्रमुख आशा देवी मृतक के आवास पर पहुंची। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। मौके पर भाकपा माले कार्यकर्ता दिलीप कुमार महतो, शिक्षक नेता स्वप्न कुमार महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top