राजेश वर्मा बने झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव

Advertisements

राजेश वर्मा बने झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : कांग्रेस नेता एवं बिरनी प्रखंड के चितरना निवासी राजेश वर्मा को झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रसाद पासवान द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र मिलते ही बिरनी ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राजेश वर्मा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर तक के कांग्रेस नेताओं को बधाई दी है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं ने उन्हें योग्य समझकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा, “मुझे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा तथा राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।” वहीं कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने भी नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस पद पर आसीन होने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top