राजधनवार में संपत्ति विवाद में मासूम के मुंह में डाला ब्लेड, बड़ी मां पर आरोप

Advertisements

राजधनवार में संपत्ति विवाद में मासूम के मुंह में डाला ब्लेड, बड़ी मां पर आरोप

पीड़ित के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी, आरोपित पति समेत फरार

डीजे न्यज, गिरिडीह : राजधनवार के दसरीडीह में संपत्ति विवाद में एक मासूम के मुंह में ब्लेड डालने का मामला सामने आया है। यह आरोप रेशमी देवी पर उनके देवर व पीड़ित बच्चे के पिता राहुल कुमार सोनी ने लगाया है। राहुल का कहना है कि उनकी भाभी ने उनके बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। इससे शिवांश की हालत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के कारण उसे पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर दिया गया। अब बच्चा स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी दौरान रेशमी देवी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप गंभीर हैं। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top