27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगाई जाएगी संघ की शाखा
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद महानगर के प्रचार विभाग राजा खंडेलवाल ने कहा स्वयंसेवक के लिए संघ की शाखा ही आधार है। उनके बिना कुछ नहीं है।इसलिए सभी स्वयंसेवक नियमित रूप से शाखा जाए । संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश के सभी मोहल्लों और गांवो एवं खण्ड में शाखा लगाने की तैयारी चल रही है । पूरे देश में इसके लिए 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक की तिथि तय की गई है। इस दौरान सभी को एक सप्ताह तक नियमित रूप से शाखा लगानी है ।
संघ शताब्दी वर्ष में धनबाद महानगर के द्वारा 13 नगर के अंतर्गत कुल 55 वार्ड में 106 बस्ती के सभी मुहल्ला में 500 शाखा लगाने की योजना तैयार है। जिसमें स्थानीय स्तर पर 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक सभी बस्ती, मुहल्ला में शाखा स्वयंसेवक संघ की आम जन मानस के साथ लगायी जायेगी । इसके लिए लगभग 2000 कार्यकर्ताओ को इस काम में लगाया गया है। संघ का उदेश्य है कि शाखा के खेल गीत और व्ययाम के माध्यम से युवा, बच्चे और बुजुर्गो को देश और राष्ट्र के प्रेम और जिम्मेदारी का बोध हो। 27 सितम्बर से धनबाद वासियो से संघ ने आग्रह किया है कि आप अपने मुहल्ला में लगाने वाली शाखा में अपने साथ बच्चों को जरुर लेकर आये। पिछले वर्ष विजयदशमी के दिन से प्रारंभ संघ शताब्दी समारोह अब अपने अंतिम चरण में है। इस समारोह के तहत अब तक वर्ष भर में सभी स्थानों पर पूर्ण गणवेश में विजयदशमी उत्सव, पथ संचलन, सामाजिक सद्भाव सम्मेलन ,प्रबुद्ध जन गोष्टी ,हिंदू सम्मेलन एवं युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अब अंतिम चरण में पूरे झारखंड सहित पूरे देश में अधिक से अधिक स्थानों पर शाखा लगाना है ।इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारी पूरी हो गई है। परंतु जिनको जिम्मेदारी नहीं मिली है वह अपने से आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले । इस अभियान के माध्यम से समाज के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करें । जिन स्थानों पर शाखा लगाई जाएगी उनके आसपास के लोगों से संपर्क कर शाखा में आने का आग्रह करे। इस अवसर पर धनबाद महानगर कार्यवाह राकेश जी ने कहा कि हम सभी के प्रयास से कोई भी मोहल्ला गांव खंड बचना नहीं चाहिए सभी स्थानों पर शाखा लगानी है । धनबाद महानगर के 2000 कार्यकर्ता इस काम में लग गए हैं।