Advertisements




राजभाषा पत्रिका कोल रश्मि का विमोचन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जीएम प्रणव दास ने राजभाषा पत्रिका “कोल रश्मि” के 15वां अंक का विमोचन किया। विमोचन समारोह में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी आधिकारिक कार्य में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग पर बल दिया गया।
मौके पर अपर महाप्रबंधक अशोक शर्मा, सम्भ्रांत पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) मनोरंजन कु. सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (सुरक्षा), नोडल अधिकारी (राजभाषा) धर्मेन्द्र, कार्यालय अधीक्षक सुनील कु. सिंह, अनुवादक (राजभाषा) मुकेश कुमार तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
