पुण्यतिथि पर याद किए गए वरीय अधिवक्ता सत्यनारायण भट्टाचार्य

Advertisements

पुण्यतिथि पर याद किए गए वरीय अधिवक्ता सत्यनारायण भट्टाचार्य

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): वरीय अधिवक्ता स्व. सत्यनारायण भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भंडारीडीह सामुदायिक भवन परिसर में शहीद भगत सिंह स्मारक समिति एवं श्रमजीवी  विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सत्य दा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो एवं त्रिवेणी रवानी ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इप्टा के कलाकार विष्णु कुमार, नासिर खान एवं राजा चक्रवर्ती ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने स्वर्गीय सत्यनारायण द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि  वह हमेशा गरीबों के लिए खड़े रहते थे। श्रद्धांजलि सभा को  विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, अधिवक्ता  दीप नारायण भट्टाचार्य, वरीय अधिवक्ता ब्रजेंद्र सिंह, उत्तम मुखर्जी, दुर्गाराम गुरुजी, राजेंद्र प्रसाद राजा,  मासूम खान, राकेश सिंह, पूरन महतो, कन्हैया पांडेय, कृष्ण कुमार, त्रिवेणी रवानी, सुजीत रवानी, मनोज कुमार, अधिवक्ता एनुल हक, फिरोज राजा, मो अमन, मो महबूब,  सतीश साव, मो समीम, भीम रजक, सुदर्शन तिवारी, महादेव चक्रवर्ती, निताई रवानी, महादेव चटर्जी, हेमंत कुमार जायसवाल आदि ने संबोधित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top