फुलवार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी

Advertisements

फुलवार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के फुलवार में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडे का खुलकर प्रयोग हुआ।
इस घटना में रवि कुमार सिंह तथा सूरज सिंह जख्मी हो गए। रवि का पैर टूट गया जबकि सूरज सिंह का हाथ टूट जाने की बात कही जा रही है। दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद ले जाया गया है ।
एक पक्ष के सीता देवी, रवि कुमार सिंह एवं सूरज सिंह के जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन चलाया जा रहा था। इस दौरान पहले पक्ष ने विरोध और आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे से लैस होकर रवि और सूरज पर हमला कर दिया।
इस संबंध में जख्मी रवि ने बताया कि पुलिस को घटना से अवगत करा दिया है। इधर पुलिस ने बताया कि जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की  जायेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top