मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना

Advertisements

मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मानदेय नहीं‌ मिलने से नाराज डीएवी हाई स्कूल कतरास के शिक्षकों ने बुधवार को धरना दिया। स्कूल के मुख्य द्वार के समीप शिक्षकों के द्वारा धरना दिए जाने के कारण पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया।
इस संबंध में शिक्षकों का कहना था कि तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। घर परिवार में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई  व दवाई पानी करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों  ने उधार में राशन देना बंद कर दिया है। ऐसे में आखिर कब तक बिना मानदेय के पढ़ाता रहूंगा। पूछने पर बताया कि दो कमेटियों के बीच का विवाद है। लेकिन उससे हम शिक्षकों का कोई लेना-देना नहीं है।
प्रधान लिपिक प्रवीण कुमार, ईश्वरी नारायण पांडेय एवं संतोष कुमार ने शिक्षकों के इस हड़ताल का विरोध किया है।
धरना की सूचना पाकर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी विजय कुमार झा धरनास्थल पर पहुंचे। शिक्षकों से मामले की जानकारी ली। विजय झा ने कहा कि वेतन भुगतान कराने को लेकर उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलेंगे। विजय झा के आग्रह पर धरना खत्म कर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top