आधार कार्ड के लिए 56 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट

Advertisements

आधार कार्ड के लिए 56 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट

डीजे न्यूज, धनबाद: तोपचांची प्रखंड में बुधवार को विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बताया कि टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एग्यारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top