पत्थर से कुच कर युवक की हत्या
डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी ग्राउंड के समीप एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान दहुआटांड़ निवासी जितेश रवानी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, मोबाइल फोन तथा खून से सना पत्थर बरामद किया है। बरामद बाइक टुनटुन कुमार के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।