
पति की हत्या की रची थी साजिश, प्रेमी समेत गिरफ्तार
24 घंटे में गिरिडीह पुलिस ने किया सनसनीखेज कांड का खुलासा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में लूट की नियत से धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। यह कोई सामान्य लूट नहीं, बल्कि एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की पूर्वनियोजित साजिश थी।
घटना 5 जून की रात करीब 10:30 बजे की है। ग्राम सिया, थाना सरियाली निवासी इस्लाम अंसारी एवं उनकी पत्नी सानिया खातून पर ग्राम गोदर बनाम काल्हा गो में कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला किया था। इस्लाम अंसारी उस हमले में बुरी तरह घायल हो गया था। सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया।
साजिश की परतें खुलीं, पत्नी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता
जांच के क्रम में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। घायल इस्लाम अंसारी की पत्नी सानिया खातून ने ही अपने प्रेमी सब्बीर अंसारी के साथ मिलकर इस पूरे हमले की योजना रची थी। इस्लाम अंसारी हाल ही में सऊदी अरब से काम कर लौटे थे और पत्नी को शक था कि वह उनके रास्ते में रोड़ा बन रहा है।
20 जून की सुबह सानिया ने सीने में दर्द का बहाना बनाकर पति को धनबाद इलाज के लिए चलने को कहा। धनबाद जाते वक्त वह अपने प्रेमी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रही। वापस लौटते समय सुनसान इलाके में पति को रोकने के बहाने उसने शौच का बहाना बनाया और फिर लोकेशन अपने प्रेमी को भेज दी। प्रेमी सब्बीर पहले से पीछे-पीछे मोटरसाइकिल से चल रहा था।
जैसे ही मौका मिला, उसने गमछा से मुंह बांधकर धारदार हथियार से इस्लाम पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए इस्लाम अंसारी ने हमलावर को 3100 रुपये भी सौंप दिए। वाहन की रोशनी देखकर सब्बीर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सानिया खातून, उम्र 26 वर्ष, पति इस्लाम अंसारी, ग्राम कसियाडीह, थाना बगोदर, गिरिडीह
सब्बीर अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पिता जब्बार अंसारी, ग्राम पडसाबेड़ा, थाना डुमरी, गिरिडीह
दोनों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।
पुलिस द्वारा जब्त सामान
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
धारदार हसुआ
खून से सना लोहे का पाइप (50 सेमी लंबा)
घटना के दौरान उपयोग किया गया गमछा
मोबाइल फोन
लूटी गई राशि ₹3100/-
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
धनंजय कुमार राम (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया)
ज्ञान रंजन (पुलिस निरीक्षक, सरिया अंचल)
विनय कुमार यादव (थाना प्रभारी, बगोदर)
अनुषेक कुमार (अ०नि०, बगोदर)
अजन कुमार, जयप्रकाश कुमार सहित थाना रिजर्व गार्ड टीम।
गिरिडीह पुलिस ने इस मामले का तत्परता से उद्भेदन कर यह सिद्ध कर दिया है कि सुनियोजित अपराध भी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।