प्रतिभा और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के साथ टैलेंट कार्निवल का समापन
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में सामुदायिक हॉल कोयला नगर में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल का समापन रविवार को हुआ। युवा प्रतिभा और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के इस उत्सव में प्रतिभागियों ने कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया।
अंतिम दिन के कार्यक्रम में प्रतिभागी समूह नृत्य (शास्त्रीय) और सोलो गायन प्रतियोगिता में शामिल हुए।
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और दीक्षा महिला मंडल के अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण राम्याह, निदेशक (तकनीकी संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, उपाध्यक्ष दीक्षा महिला मंडल पर्बिता रमैया, रंजना सिंह, नीता कुमार आदि उपस्थित थे।