प्रोफेसर सुरेश महतो की माता कुसमी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Advertisements

प्रोफेसर सुरेश महतो की माता कुसमी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डीजे न्यूज बलियापुर,धनबाद :

बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर के अवकाश प्राप्त व्याख्याता प्रोफेसर सुरेश प्रसाद महतो की माता कुसमी देवी का आज शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से गांव और आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

शोक समाचार मिलते ही विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, प्रमुख आशा देवी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, बलियापुर की मुखिया गणेश महतो सहित कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल थे।

सभी ने कुसमी देवी के निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top