Advertisements

पूर्व विधायक इंद्रजीत से मिले विधायक मथुरा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : हैदराबाद प्रवास के दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शनिवार को सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी हासिल की। विधायक से जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान विधायक चिकित्सकों से भी मिले और पूर्व विधायक के इलाज व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल की। विधायक के साथ मौलाना मुश्ताक अंसारी, झामुमो के युवा नेता दिनेश महतो, अभिषेक पाल और प्रशांत कुमार महतो थे।