परियोजना पदाधिकारी का मनाया जन्मदिन
डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद):श्रमिकों और अधिकारियों ने शुक्रवार को जिनागोरा के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने एमओसिपी पीओ कार्यालय को सजाया था।इसके बाद केक काटकर कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने बधाई दी। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि सभी श्रमिक और अधिकारी को कंधे से कंधे मिलाकर बीसीसीएल सहित अपने परियोजना का नाम रौशन करना है। मौके पर प्रबंधक अजय विश्वकर्मा, हीरानंद राउत, रविशंकर प्रसाद, मनीष कुमार, टेक्निकल सूपरवाइसर संजय तिवारी, हरिपद रवानी, नर्मदेश्वर उपाध्याय आदि थे।