प्रभादित्य फ्यूल सेंटर में नई सुविधा, सुधा मिल्क पार्लर का 11 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

प्रभादित्य फ्यूल सेंटर में नई सुविधा, सुधा मिल्क पार्लर का 11 अक्टूबर को होगा शुभारंभ
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : रेंघा, कोल्हर स्थित प्रभादित्य फ्यूल सेंटर (इंडियन ऑयल) अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। फ्यूल सेंटर परिसर में ही सुधा मिल्क एवं मिल्क प्रोडक्ट्स बिक्री केंद्र का भव्य शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार सुबह 10:30 बजे होगा।
संचालक ने बताया कि अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ ग्राहकों को सुधा के ताजे दूध, दही, लस्सी, पनीर सहित सभी उत्पाद एक ही परिसर में मिल सकेंगे। इस शुभ अवसर पर सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top