जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में पंजी 2 में सुधार करने, आवासीय जमीन पर जबरन कब्जा करने, पुत्र द्वारा प्रताड़ित करने, खतियान में हुई गलती को सुधारने, गंभीर बीमारी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने, पंचेत जलाशय से प्रभावित विस्थापित मछुआरा परिवारों को पुनर्वास व रोजगार प्रदान करने सहित अन्य मामले आए।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अग्रसारित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top