पोषण वाटिका के विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

पोषण वाटिका के विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताज़ी, सुरक्षित एवं पोषणयुक्त हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराने तथा हरी सब्जियों एवं फल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पोषण वाटिका के बेहतर विकास, नवाचार तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर पोषण वाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विकसित पोषण वाटिकाओं का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹10,000/-, द्वितीय पुरस्कार ₹8,000/- तथा तृतीय पुरस्कार ₹6,000/- निर्धारित किया है।

बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा प्राप्त पुरस्कार राशि का उपयोग अपने पोषण वाटिका को और अधिक सुदृढ़ एवं विकसित करने में किया जाएगा। जिससे बच्चों को नियमित रूप से ताज़ी एवं पोषणयुक्त हरी सब्जियाँ उपलब्ध कराई जा सकें और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित हो।

जिला प्रशासन ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं स्थानीय समुदाय से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, ताकि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में एक समृद्ध एवं आदर्श पोषण वाटिका विकसित हो सके और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top