
पूर्वी टुंडी के अनुसेवक शिबू मरांडी का निधन
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में अनुसेवक (पीउन) के पद पर कार्यरत सुगना निवासी शिबू मरांडी का लगभग 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती थे।
उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिबू मरांडी का शव अस्पताल से उनके आवास आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल समेत प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।
मौके पर बीपीओ विधान कुमार मांजी, प्रखंड नाजीर तबरेज आलम, झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मो ऐनुल अंसारी, बंटी अंसारी आदि मौजूद थे और उन्होंने शिबू मरांडी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।