पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय की बहू शिवानी सिंह ने हासिल की लॉ में पीएचडी 

पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय की बहू शिवानी सिंह ने हासिल की लॉ में पीएचडी

डीजे न्यू, गिरिडीह : शिवानी सिंह ने साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रांची से कानून विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल की है। वह शिव कुमार सिंह की पुत्री और पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय की बहू हैं।

उन्होंने “Digital Crime Landscape in India–A Contemporary Critical Analysis” विषय पर शोध किया है। विश्वविद्यालय की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उनकी शोध-प्रबंध स्वीकार कर उन्हें पीएचडी की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया गया है। उनका शोध भारत में बढ़ते डिजिटल अपराधों और उनसे जुड़े कानूनी परिदृश्य के समकालीन विश्लेषण पर केंद्रित है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top