पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की मनी पुण्यतिथि

पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की मनी पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री जनता मजदूरों संघ के नेता स्वर्गीय बच्चा सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई । उनके आवास सूर्यदेव नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
झरिया  की पूर्व विधायक पुर्णिमा नीरज  सिंह , अभिषेक सिंह,  एकलव्य सिंह  सहित सभी परिजनों, मजदूर  संगठन से जुड़े  लोगों ने भारी संख्या में  उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया । बच्चा सिंह ने  अपने राजनीति  की शुरुआत झरिया से की थी और अपने दौर में मजदूरों  की हक की लड़ाई ने उन्हें झरिया ही नहीं पूरे  कोयलांचल का नेता बना दिया था । वे झरिया से विधायक के साथ साथ झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री के पद पर भी रह चुके थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top