आदित्य साहू ने बनाई झारखंड भाजपा की जंबो कार्यसमिति 

आदित्य साहू ने बनाई झारखंड भाजपा की जंबो कार्यसमिति 

103 प्रदेश कार्यसमिति, 32 विशेष आमंत्रित व 12 नेता स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए

धनबाद से पीएन सिंह, अपर्णा सेन गुप्ता, ज्ञान रंजन सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, धरनीधर मंडल, तारा देवी, योगेंद्र यादव, संजीव कुमार अग्रवाल, मन्नू तिवारी, प्रियंका रंजन, राजकुमार अग्रवाल, अनवर हयात को मिली जगह 

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश भाजपा की जंबो कार्यकारिणी बनाई है। मंगलवार काी साहू ने इसकी पूरी सूची जारी कर दी है। विदित हो कि प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। अब मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों की घोषणा बाकी है।

आदित्य साहू की कार्यकारिणी में राज्य के 103 भाजपा नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति, 32 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य व 12 बड़े नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। रांची के बाद धनबाद एवं गिरिडीह जिले को प्रदेश कार्यकारिणी में बढ़िया प्रतिनिधित्व मिला है।

धनबाद से स्थायी आमंत्रित सदस्यों में धनबाद से पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं गिरिडीह से डॉ रविंद्र कुमार राय को जगह मिली है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में धनबाद से ज्ञान रंजन सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, धरनीधर मंडल एवं बोकारो से विक्रम पांडेय को जगह मिली है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में धनबाद से अपर्णा सेन गुप्ता, तारा देवी, योगेंद्र यादव, संजीव कुमार अग्रवाल, मन्नू तिवारी, प्रियंका रंजन, राजकुमार अग्रवाल, अनवर हयात

गिरिडीह से जयप्रकाश वर्मा, विकास प्रीतम, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अजय रंजन सिंह, प्रकाश सेठ, नुनूलाल मरांडी, विनय सिंह, दिनेश प्रसाद यादव च चुन्नूकांत को मिली जगह

गिरिडीह से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, विकास प्रीतम, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अजय रंजन सिंह, प्रकाश सेठ, नुनूलाल मरांडी, विनय सिंह, दिनेश प्रसाद यादव एवं चुन्नूकांत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए बनाए गए है। इस तरह गिरिडीह से दस लोगों को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं रांची के कुल 13 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। कुल 32 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसदों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कुल 12 बड़े नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top