पेंशनर्स समाज ने एसएसपी को किया सम्मानित

पेंशनर्स समाज ने एसएसपी को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखंड राज्य पेंशनर्स  समाज धनबाद का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधि व्यवस्था संधारण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसएसपी को सम्मानित किया। बता दें कि
धनबाद जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने, त्वरित सुरक्षा कार्रवाई, आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के आलोक में “फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में देश के 100 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की सूची में तथा झारखंड के 5  भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में शीर्ष पर (वर्तमान में देश के चयनित 25 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में 18 वें स्थान पर व झारखंड  राज्य से एक मात्र हैं) का खिताब मिला चुका है। वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार की कार्यशैली में संगठित अपराध की नेटवर्क पर प्रहार,फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान,जांच की गुणवता,पुलिस बल की क्षमता निर्माण और नागरिक शिकायतों को त्वरित निस्तारण को समान महत्व मिलता है।धनबाद में उनकी चुनौती बड़ी है लेकिन अब तक की पुलिस कार्रवाई यह संकेत देती है कि उनकी प्राथमिकता स्पष्ट है – कानून का प्रभावी पालन,संगठित अपराध पर निर्णायक दवाब और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना। आपकी शानदार उपलब्धि  धनबाद जिला ही नहीं वरन पूरे झारखंड प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में  बासुदेव गोस्वामी (सचिव), श्यामा नंद लाल त्यागी (संयुक्त सचिव), संजय कुमार,राजकुमार वर्मा व अन्य शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top