पेमिया-ऋषिकेश स्कूल में योग सेंटर का शुभारंभ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी: मथुरा महतो योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है: राकेश्वर पांडेय

Advertisements

पेमिया-ऋषिकेश स्कूल में योग सेंटर का शुभारंभ

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी: मथुरा महतो

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है: राकेश्वर पांडेय

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के परिसर में शनिवार को योगा सेंटर का शुभारंभ हुआ। उदघाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक मथुरा ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभाव तथा दैनिक जीवन में इसे अपनाने पर जोर दिया।
इंटक अध्यक्ष राकेश्वर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर राकोमयू के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, बाबूनाथ महतो, परवेज इकबाल, स्कूल के प्राचार्य रूपेश कुमार, बसंत महतो, मनोज महतो, प्रकाश कुमार, आनंद महतो, कौशर शेख आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top