पचम्बा-जमुआ रोड पर भीषण हादसा, होटल में जा घुसी विष्णु रथ बस

Advertisements

पचम्बा-जमुआ रोड पर भीषण हादसा, होटल में जा घुसी विष्णु रथ बस

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब “विष्णु रथ” नामक एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ऋतु मंडल के होटल में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि होटल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटने वाली है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top