पानी की किल्लत पर सिंदरी बस्ती की महिलाओं में आक्रोश 

Advertisements

पानी की किल्लत पर सिंदरी बस्ती की महिलाओं में आक्रोश 

आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

डीजे न्यूज, सिंदरी, धनबाद : सिंदरी बस्ती में सेटलिंग टैंक के मुख्य द्वार पर भाकपा माले सिंदरी नगर वार्ड 54 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर जोरदार विरोध जताया। लंबे समय से जल संकट झेल रही महिलाओं ने एचआरएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता छोटन चटर्जी ने कहा कि एचआरएल प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण पानी की समस्या खत्म करने के लिए दोबारा आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया।

वहीं  राजू सिंह ने कहा कि पानी देना जनता का मौलिक अधिकार है और इसकी अनदेखी करना मानवता के साथ खिलवाड़ है।

सिंदरी बस्ती की महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि “सिंदरी बस्ती पूरे सिंदरी को पानी पिलाती है, लेकिन खुद प्यासी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अधिकारियों के घर जाकर पानी की मांग करेंगी।

कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद, मंगल महतो, अनिल सिंह, केष्टो महतो, मिथुन मंडल, बैद्यनाथ रजवार, विजय वाउरी, जयदेव पाल, धनंजय रजवार, मिठू, पिंटू, काशीनाथ, पियूस गोराय, महारानी, वालिका देवी, कान्ता मल्लिक, कुढानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top