इंटक पर प्रतिबंध समाप्ति के फैसले का अनुपमा सिंह ने किया स्वागत

Advertisements

इंटक पर प्रतिबंध समाप्ति के फैसले का अनुपमा सिंह ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, धनबाद: दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) पर वर्ष 2017 में लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करने के फैसले पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस निर्णय को मजदूर हितों की जीत और न्याय की स्थापना बताया।
अनुपमा सिंह ने कहा कि यह फैसला देशभर के श्रमिकों की आवाज को मजबूती देने वाला है। लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता के बाद यह निर्णय श्रमिक संगठनों के अधिकारों की पुनर्स्थापना करता है और मजदूरों के विश्वास को फिर से मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन हमेशा से मजदूरों की बुलंद आवाज रही है और श्रमिकों के अधिकारों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। यह निर्णय उस सच्चाई और संघर्ष की जीत है, जिसे मजदूर वर्ग लंबे समय से आगे बढ़ा रहा था।
उन्होंने न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे श्रमिक आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा मजदूरों के हितों की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top