


पंचायत कमेटी गठन व बीएलए नियुक्ति पर कांग्रेस का जोर

पर्यवेक्षक नियुक्त-बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत कमेटी को पूर्ण रूप देना तथा बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करना रहा। इस दिशा में सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कंबल वितरित किए गए।
संगठन सृजन वर्ष: जिला अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश
जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि संगठन सृजन वर्ष के तहत इस समय सबसे आवश्यक कार्य पंचायत कमेटी निर्माण और बीएलए नियुक्ति है। एसआईआर के नाम पर हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए यह नियुक्ति अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों की तैनाती इसलिए की गई है ताकि वे प्रखंड अध्यक्षों के साथ समन्वय बैठाकर तेजी से कार्य पूरा कराएं और संविधान के मूल्यों के अनुरूप लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दें।
■ प्रखंडवार पर्यवेक्षक नियुक्ति
बैठक में निम्न प्रखंडों के लिए निम्न पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए—
गिरिडीह नगर – समीर राज चौधरी
गिरिडीह सदर – पंकज सागर
डुमरी – पीरटांड़
अशोक विश्वकर्मा
बगोदर – शुभम बरनवाल
सरिया – चंद्रशेखर सिंह
बिरनी – इतवारी वर्मा
धनवार – गौतम सिंह
अनिमेष देव
तिसरी – इंद्रदेव सिंह
गावां – कपिल देव राय
जमुआ – अनिल चौधरी
देवरी – विमल सिंह
गांडेय – मोहम्मद अली खान
बेंगाबाद – मोहम्मद शमीम
जिला कंट्रोल रूम इंचार्ज: दिनेश्वर कुमार
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
मनोज कुमार राय, मोहम्मद सोहेल, विमल कुमार सिंह, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद त्रिभुवनदास, चंद्रशेखर सिंह, अभिनंदन प्रताप सिंह, अशोक कुमार निराला, शुभम कुमार बरनवाल, निरंजन कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम चौधरी, धनंजय गोस्वामी, कृष्ण सिंह, समीर राज चौधरी, नागेश्वर मंडल, मोहम्मद निजामुद्दीन, सैफुद्दीन खान, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, योगेश्वर महथा, पंकज कुमार सागर, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, सुलेमान अख्तर, अशोक यादव, मोहम्मद सरफराज अंसारी, रणधीर कुमार चौधरी, रीना देवी, महेश दास, बृजेंद्र यादव, अनिल कुमार चौधरी, दिनेश्वर कुमार, सरफराज अंसारी, बिलाल हुसैनी, यश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
