ओम प्रकाश महतो बने टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड निवासी ओमप्रकाश महतो टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहेदार, केंद्रीय प्रधान महासचिव राजेंद्र महतो एवं केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता संजय लाल महतो ने संयुक्त रूप से उनका मनोनयन किया है।