Advertisements


ओबी डंपिंग के विरोध में महिलाएं पहुंची थाना, लगाई गुहार
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बरारी एक नंबर की महिलाएं बुधवार को जोड़ापोखर थाना पहुंची।
बरारी आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा मंगलवार की रात बरारी एक नम्बर बस्ती में ओबी डंपिंग किए जाने के विरोध में पहुंची महिलाओं ने थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता से भेंट कर नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि बस्ती के चारो तरफ ओबी से घेर दिया गया है। सड़क संकीर्ण हो गया है। थाना प्रभारी ने समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।
