निबंध लेखन में  88 बच्चों ने लिया भाग

Advertisements

निबंध लेखन में  88 बच्चों ने लिया भाग

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित “हर बच्चा खास है” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बाल जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मारवाड़ी विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती  पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मंच के लोगो ने बताया कि 15 नवम्बर को विद्यालय अवकाश होने के कारण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि से पहले  संपन्न कराया गया है। प्रतियोगिता में 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय व्यक्तित्वों के योगदान, सामाजिक चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी पहचान के प्रतीक  “समृद्ध एवं विकसित झारखंड  हमारा सपना”, “मेरे सपनों का भारत” और “मुझे पढ़ाई क्यों पसंद है” विषयों पर प्रभावी निबंध प्रस्तुत किए।
निर्णायक के रूप में शिक्षक सुशील राउत और सपना सिन्हा थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रधानाचार्य  मनोज कुमार रवानी तथा अन्य शिक्षकों के साथ मारवाड़ी विद्यालय के उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगढिया, सचिव महेश जलुका एवं सदस्य  अमित भुसानिया का विशेष सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और नेतृत्व का प्रतीक है। उनकी 150वीं जयंती नई पीढ़ी को शिक्षा, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करती है। मौके पर शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सह प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा, पूनम शर्मा थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top