नगर आयुक्त से मिला आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

नगर आयुक्त से मिला आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, धनबाद: आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मिला। नेतृत्व कर रहे प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने नगर आयुक्त को पौधा देकर स्वागत एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद नगर निगम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मौके पर छात्र नेता विक्की कुमार, रौनक राज, गौतम धीबर, भोला पासवान, राकेश महतो, सूरज नापित मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top