मुकुंदा पंचायत को मिला मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार
मुखिया रिंकू देवी और पंचायत सचिव चंचला कुमारी को मिल रही बधाइयां
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : पिछले दिनों रांची खेल गांव में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन का पुरस्कार बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा ग्राम पंचायत को मिला। इस मौके पर उत्कृष्ट ग्राम सभा के लिए मुकुंदा पंचायत के मुखिया रिंकू देवी एवं पंचायत सचिव चंचला कुमारी को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें साल 4 लाख का चेक एवं पत्र भी दिया गया। पूरे राज्य में पंचायत का चुनाव होने पर ग्रामीणों से लेकर आम लोगों ने बधाई दी। कहा कि सब लोग मिलकर अच्छे से काम किया। इसलिए सरकार की ओर से उनके पंचायत को बेहतरीन काम के लिए चुना गया जो गर्व की बात है। आज उनके आवास पर कई ट्रेड यूनियन एवं संगठन के लोगों ने जाकर उनको बधाई दी। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रभास सिंह, कन्हैया सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मुखिया रिंकू देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कहा कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। बधाई देने वालों में हरा धन मोदक, शैलेंद्र सिंह, पशुपतिनाथ देव, संतोष मोदक, नरेश महतो, सिद्धेश्वर मोदक आदि लोग थे।