झरिया में टीवी जांच शिविर, 75 लोगों की स्क्रीनिंग
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र शालीमार झरिया में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीवी (क्षय रोग) मरीजों की पहचान के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के कुल 75 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन लोगों में टीवी के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें विभाग की ओर से मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के दौरान मरीजों के लिए एक्स-रे जांच की भी मुफ्त व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली। स्वास्थ्य विभाग की बीटीटी संगीता देवी ने बताया कि अब स्थानीय लोगों को जांच के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। समय-समय पर इसी केंद्र में टीवी जांच एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले यह केवल सब सेंटर था, लेकिन अब इसे एएम (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
इस मौके पर सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया एवं सहिया साथी भी मौजूद रहे। जांच के दौरान एएनएम कनक कुमारी, एक्स-रे विभाग के शिवकुमार, सीएचसी से मोहम्मद नौशाद आलम, तनवीर आलम, रवीश कुमार, मिथिलेश कुमार के अलावा निर्मला देवी, पिंकी देवी, ज्योति विश्वकर्मा, मंजू देवी, जयंती देवी, सरोज देवी, बबीता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।