मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण : दो दिवसीय कैंप का समापन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कैंप का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर भाग संख्या 74 से 77 के मतदाताओं का वोटर कार्ड की जांच की गई वहीं त्रुटि पाए जाने पर BLO के द्वारा फार्म भरवारा गया। इस मौके पर इस भाग के मतदाता केंद्र में पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम का सत्यापन करवाया। मौके पर BLO के द्वारा कागजातों की जांच की गई वहीं कई का ऑनलाइन वेरिफिकेशन भी किया गया। इस बाबत BLO दिनेश कुमार राय ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर एस आई आर कार्यक्रम के तहत दो दिनों का विशेष सत्यापन हेतु कैंप का आयोजन किया गया था। बताया गया की 23 मई को सभी मतदाता केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद दो दिवसीय सत्यापन का कार्य चला। इसमें मतदाताओं ने अपने नाम का सत्यापन करवाया। मौके पर कैंप में भाग संख्या 74 की BLO रेखा श्रीवास्तव, 75 की उमा देवी, 76 के दिनेश कुमार राय और 77 की रजनी देवी मौजूद रहीं।