मर्सी हॉस्पिटल में आपातकालीन सर्जरी से बची मरीज के हाथ की कार्यक्षमता, कटे टेंडन का सफल रिपेयर

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल में आपातकालीन सर्जरी से बची मरीज के हाथ की कार्यक्षमता, कटे टेंडन का सफल रिपेयर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मसीॅ हॉस्पिटल में एक गंभीर रूप से घायल मरीज का सफलतापूर्वक आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। मरीज बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से (डॉर्सम) में गहरे छेदन के बाद इमरजेंसी विभाग में पहुंचा था। चोट के कारण उसकी तर्जनी और मध्यमा उंगली की गतिविधि पूरी तरह समाप्त हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान जांच में पाया गया कि इंडेक्स और मिडिल फिंगर की ईपीएल तथा ईआईपी टेंडन पूरी तरह से कट चुकी थीं। अन्य टेंडन की भी विस्तृत जांच की गई, जिसमें रिंग फिंगर और लिटिल फिंगर की ईडीसी, ईडीएम तथा ईपीएल सुरक्षित और सही स्थिति में पाई गईं।

चिकित्सकों ने कटे हुए टेंडन का सावधानीपूर्वक रिपेयर मॉडिफाइड केसलर तकनीक से किया और रक्तस्राव को नियंत्रित सुनिश्चित किया।

सर्जरी के बाद मरीज को 14 दिनों के लिए ‘कॉक-अप स्प्लिंट’ लगाया गया है, जिससे हाथ की स्थिति स्थिर रहे और टेंडन की सही तरीके से रिकवरी हो सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की स्थिति स्थिर है और आगे की चिकित्सा निगरानी जारी है।

इस सफल आपातकालीन सर्जरी से मर्सी हॉस्पिटल की त्वरित चिकित्सा सेवा और विशेषज्ञता का परिचय एक बार फिर सामने आया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top