मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने पर जोर
डीजे न्यूज, धनबाद: रोगी कल्याण समिति, सदर अस्पताल की बैठक बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में हुई। अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने की। बैठक में मेयर संजीव सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों के हित में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन, धनबाद विधायक के प्रतिनिधि रवि सिन्हा, डीआरएचओ, डीपीएम, अस्पताल प्रबंधक एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।