Advertisements
मलकेरा तथा कपुरिया के दो स्कूलों का मामला सदन में उठा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने शनिवार को मलकेरा तथा कपुरिया के दो स्कूलों का मामला सदन में उठाया। विधायक ने पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय मलकेरा को +2 में अपग्रेड करने तथा मध्य विद्यालय कपुरिया को उच्च विद्यालय का दर्जा देने की मांग सरकार से की।
विधायक ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से दोनों स्कूल का मामला उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सरकार की ओर से इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं कार्रवाई की जानकारी सदन में दी गई।
विधायक ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाना, बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।